स्व-गणना का हुआ शुभारंभ, पोर्टल पर घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :17 Apr 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
स्व-गणना का हुआ शुभारंभ, पोर्टल पर घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी

कटोरिया प्रखंड में भी भारत की जनगणना 2027 कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख, बीडीओ व एमईओ ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड में भी भारत की जनगणना 2027 कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नयी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आम लोग घर बैठे ही मोबाइल या लैपटॉप द्वारा सरकारी पोर्टल पर स्व-गणना से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मिनी सभागार में प्रखंड प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव, बीडीओ देवाशीष कुमार एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्व-गणना कार्य का विधिवत शुभारंभ किया. इस क्रम में प्रमुख सहित अन्य अधिकारियों ने प्रखंड वासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. साथ ही कहा कि जनगणना 2027 काफी महत्वपूर्ण कार्य है. विकास की योजनाओं, नीतियों व कल्याणकारी कार्यक्रमोें के निर्माण आदि में जनगणना की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी.

बीडीओ देवाशीष कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य की सफलता को लेकर प्रतिनियुक्त प्रगणकों द्वारा प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य आगामी दो से 31 मई तक होगा. फिर घर-घर जाकर जनगणना का भी कार्य किया जाएगा, लेकिन नयी वैकल्पिक व सुविधाजनक व्यवस्था के तहत कम समय में बेहतर ढंग से स्व-गणना कर सकेंगे. मोबाइल द्वारा सरकारी पोर्टल ‘एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन’ पर घर के मुखिया यानि वरीय सदस्य के नाम से लॉगिन कर ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन जानकारी इंट्री की जाएगी. फिर जेनरेट हुए कोड को घर पर पहुंचने वाले प्रगणक को शेयर कर गणना का कार्य पूर्ण हो जाएगा. खुद से डिजीटल इंट्री नहीं कर पाने की स्थिति में घर पर पहुंचे प्रगणक को पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर गणना का कार्य कराया जा सकता है. जनगणना 2027 कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार, मिनी सभागार एवं ई-किसान भवन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लगभग 150 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक संचालित हो रहा है. स्व-गणना शुभारंभ के मौके पर प्रधान लिपिक उत्तम राज, संतोष कुमार गुप्ता, मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार रंजन, डोली कुमारी, अभय पंडित, बाबूलाल हैंब्रम, गिरिराज शेखर, पर्यवेक्षक आनंद कुमार, राजीव पांडेय, देवनंदन कुमार, दीपक कुमार, प्रगणक सुनील गुप्ता, नंदनी शर्मा, अजय कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन