ePaper

कांवरिया से भरी स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक जख्मी

Updated at : 10 Aug 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
कांवरिया से भरी स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक जख्मी

कांवरिया से भरी स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक जख्मी

विज्ञापन

फोटो 10 बेलहर 1. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व स्कॉर्पियो. प्रतिनिधि, बेलहर थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर चौक के पास कांवरिया से भरी एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक जख्मी हो गया. वहीं स्कॉर्पियो पर सवार सभी कांवरिया बाल-बाल बच गये. नेपाल बीरगंज का एक कांवरिया जत्था सुल्तानगंज से गंगा स्नान कर देवघर पूजा करने के लिए एक स्कॉर्पियो से जाने के क्रम में बेलहर चौक पर खड़ी भवानी ट्रांसपोर्ट की एक 407 ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे ट्रक में सो रहे चालक जख्मी हो गया तथा ट्रक एवं स्कॉर्पियो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि स्कॉर्पियो पर बैठे सभी कांवरिया बाल-बाल बच गये. जख्मी ट्रक चालक शाहकुंड के कैलाश मंडल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन