बांका सदर अस्पताल में इमरजेंसी से ओपीडी तक डॉक्टरों की तैनाती, जानिए आज किस विभाग में कौन रहेंगे ड्यूटी पर

Updated:
विज्ञापन
फोटो - सदर अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों की भीड़. | Prabhat Khabar Network

Banka Sadar Hospital : बांका सदर अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं अब चौबीसों घंटे सुचारू रूप से चल रही हैं. इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक, हर विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. जानिए आज किस विभाग में कौन डॉक्टर रहे ड्यूटी पर, ताकि आपको सही समय पर सही इलाज मिल सके.

विज्ञापन

Banka Sadar Hospital : सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं सोमवार को तीन पालियों में संचालित की गईं. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक रही. जारी रोस्टर के अनुसार पहली पाली में डॉ. दिनकर झा, दूसरी पाली में डॉ. दिलीप कुमार और तीसरी पाली में डॉ. उस्मान गनी इमरजेंसी सेवा में तैनात रहे.

एसएनसीयू में नवजातों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद

नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में भी तीनों पालियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई. पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. कुमार अमिश तथा तीसरी पाली में डॉ. बाल किशोर चौधरी ने अपनी सेवाएं दीं. इससे गंभीर स्थिति वाले नवजातों के उपचार की व्यवस्था पूरे दिन जारी रही.

महिला चिकित्सकों की भी रही विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा की ड्यूटी लगाई गई. वहीं तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण ऑन-कॉल ड्यूटी पर रहीं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिला मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

ओपीडी में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने देखे मरीज

सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित रही. मेडिकल ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अबसार आलम, गायनी ओपीडी में डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात, सर्जरी एवं ऑर्थो ओपीडी में डॉ. सूरज कुमार तथा पीडियाट्रिक ओपीडी में डॉ. रागनी प्रिया मरीजों का इलाज करती रहीं.

आई, ईएनटी, डेंटल और फिजियोथेरपी सेवाएं भी रहीं सक्रिय

आई ओपीडी में डॉ. धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार ने मरीजों की जांच की. ईएनटी ओपीडी में डॉ. गजनफर अली, डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे, जिससे रक्त संबंधी सेवाएं भी नियमित रूप से संचालित होती रहीं.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन