बांका में 5 अगस्त तक भारी बारिश और आंधी के आसार, तापमान गिरेगा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Updated:
विज्ञापन
फोटो - मौैसम की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

आसमान में छाये बादल| Prabhat Khabar Network

Monsoon Alert : बांका जिले में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. 4 और 5 अगस्त को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए, कब मिलेगी उमस से राहत और किसानों को क्या सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Monsoon Alert : जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार दोपहर बाद हुई अच्छी बारिश के बाद मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. हालांकि फिलहाल उमस से लोगों को पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

4 और 5 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त तक बांका सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 4 और 5 अगस्त को जिले में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं गया और नवादा के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है.

तापमान में आएगी गिरावट, उमस से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. बांका में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की अपील

पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे नहीं जाने की अपील की है, ताकि आकाशीय बिजली और तेज हवा से होने वाले हादसों से बचा जा सके.

किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें. धान सहित अन्य खरीफ फसलों में जलभराव नहीं होने दें और तेज हवा व बारिश के दौरान खेतों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें. समय पर सावधानी बरतने से फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सकता है.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन