खाद्यान्न के दाम स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव, विक्रमशिला सेतु और बढ़े ट्रांसपोर्ट खर्च का असर

Updated:
विज्ञापन
फोटो - मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

Banka Mandi Rate : बांका कृषि मंडी में सोमवार को खाद्यान्न की आवक सामान्य रही, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी रही. हालांकि, आलू-प्याज के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया. दलहन, तेलहन और मसालों में तेज़ी बनी हुई है.

विज्ञापन

Banka Mandi Rate : सोमवार को बांका की कृषि मंडी में व्यापारियों, किसानों और आम खरीदारों की अच्छी आवाजाही रही. खाद्यान्न की आवक सामान्य रहने से बाजार में किसी बड़े मूल्य परिवर्तन की स्थिति नहीं बनी. गेहूं, चावल और अन्य प्रमुख खाद्यान्नों की कीमतें लगभग स्थिर रहीं. व्यापारियों के अनुसार फिलहाल बाजार में पर्याप्त आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है.

आलू-प्याज के दाम में दिखा उतार-चढ़ाव

शहर की सब्जी मंडी में प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी आलू और प्याज के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सब्जियों की दैनिक आवक और बाहरी मंडियों से आने वाली खेप के आधार पर कीमतों में बदलाव हो रहा है. हालांकि अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं.

विक्रमशिला सेतु और ईंधन महंगा होने का असर

व्यापारियों का कहना है कि भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण माल ढुलाई का मार्ग लंबा हो गया है. इसके साथ ही डीजल और अन्य ईंधन की बढ़ी कीमतों से परिवहन लागत में लगातार वृद्धि हो रही है. इसका सीधा असर थोक और खुदरा बाजार पर पड़ रहा है. बढ़े हुए भाड़े के कारण कई वस्तुओं की लागत बढ़ गई है, जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है.

दाल, तेलहन और मसालों में बनी तेजी

स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला वर्ग की वस्तुओं में तेजी का रुख बना हुआ है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी प्रमुख जिंसों के भाव में मांग और आवक के अनुसार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. किसानों और व्यापारियों की नजर अब मौसम और आगामी दिनों में होने वाली आवक पर टिकी हुई है.

आज का मंडी भाव (प्रति क्विंटल / जहां उल्लेखित)

वस्तुन्यूनतम (₹)उच्चतम (₹)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल मंसूरी3,2503,400
चावल अरवा मोटा3,1003,250
चावल बासमती12,50013,500
मसूर दाल6,0006,550
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,50015,000
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीला सरसों7,3007,550
सरसों तेल (15 लीटर)2,0702,470
आलू1,2001,450
प्याज3,8003,900


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन