नारायणपुर पंचायत के तपाडीह में राजस्व महाअभियान शिविर, 50 रैयतों ने दिया आवेदन

नारायणपुर पंचायत के तपाडीह में राजस्व महाअभियान शिविर
पंजवारा. जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान के तहत मंगलवार को नारायणपुर पंचायत के तपाडीह सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में रैयत पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किया. मौके पर कुल 50 रैयतों ने जमीन से जुड़ी समस्याओं का आवेदन दिया. शिविर में बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार के अलावा अन्य राजस्वकर्मी मौजूद थे. रैयतों ने जमाबंदी सुधार, बंटवारा, उत्तराधिकारी समेत विभिन्न राजस्व संबंधी आवेदन दिया. अंचलाधिकारी ने मौके पर बताया कि यह शिविर 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलाया जायेगा. इस दौरान रैयत अपनी भूमि संबंधी सभी समस्याओं का समाधान आवेदन देकर करा सकते हैं. राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार ने रैयतों को आश्वस्त किया कि शिविर में मिले आवेदनों का समय पर निष्पादन किया जायेगा. मौके पर अंचल अमीन शशिकांत साह सहित अन्य राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




