बाइक दुर्घटना में सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी घायल

बाइक दुर्घटना में सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी घायल

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन बाजार के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल जख्मी हो गये. जख्मी चिकित्सक का कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ. उनके बाएं पैर की हड्डी में चोट लगी है. जानकारी के अनुसार रेफरल अस्पताल के रिटायर्ड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसडी मंडल बाइक पर सवार होकर देवघर से कटोरिया आ रहे थे. चांदन बाजार के समीप आगे जा रही बाइक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से दोनों बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इससे डाॅ मंडल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गये. उनके पैर की हड्डी में गंभीर चोट लगी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन