जिले में होमगार्ड की बहाली आज से, पुरुष 1600 व महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़

Updated at : 04 May 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में होमगार्ड की बहाली आज से, पुरुष 1600 व महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़

जिले में होमगार्ड की बहाली आज से, पुरुष 1600 व महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़

विज्ञापन

-पुलिस लाइन में संपन्न होगी बहाली की सारी प्रक्रिया-सुबह पांच बजे से अभ्यर्थियों की इंट्री होगी शुरु-24 मई तक पुरुष व 26 से 29 तक महिला अभ्यर्थियों की ली जायेगी शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा बांका. जिले में 294 पदों पर होमगार्ड की बहाली सोमवार से प्रारंभ हो रही है. बहाली की सारी प्रक्रिया बांका-अमरपुर मुख्यमार्ग अंतर्गत सर्वोदयनगर समुखिया समीप पुलिस लाइन में होगी. इसमें करीब 18 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की संभावना है. पांच मई से 29 मई तक बहाली की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. विभागीय जानकारी के मुताबिकि, 294 गृह रक्षा वाहिनी पद के लिए कुल 18 हजार 170 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें पुरुष 14 हजार 804 व महिला अभ्यर्थियों की संख्या तीन हजार 366 है. पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी है. जबकि, महिला अभ्यर्थी के लिए पांच मिनट में 800 मीटर की दौड़ निर्धारित की गयी है. पांच मई से 24 मई तक पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों व 26 से 29 मई तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा ली जायेगी.

दौड़ के साथ कई जांच प्रतियोगिता से होगा गुजरना

अभ्यर्थियों को दौड़ के अतिरिक्त उंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, सीने की नाप, लंबाई, मेडिकल जांच आदि प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. बहाली के लिए पुलिस लाइन के अंदर अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं.

बायोमैट्रिक से होगा मिलान

होमगार्ड बहाली में पहुंचे अभ्यर्थियों की सघनता से जांच की जायेगी. वास्तविक उम्मीदवार का मिलान कई चरणों में होगा. खासकर बायोमैट्रिक से एक-एक अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जायेगा. अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन में केवल एक बोतल पानी, आधार कार्ड व एडमिड कार्ड लेकर ही प्रवेश की अनुमति दी गयी है. अभ्यर्थियों की इंट्री सुबह पांच बजे से प्रारंभ हो जायेगी. —————जिले में 294 होमगार्ड पद की बहाली पुलिस लाइन में पांच मई से प्रारंभ हो रही है. 24 मई तक सभी पुरुष अभ्यर्थी व 26 से 29 मई तक महिला अभ्यर्थियों की सभी दक्षता जांच परीक्षा पूरी की जायेगी. बहाली की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बहाली पूरी तरह पारदर्शी पूर्वक संपन्न करायी जायेगी.

हरेंद्र कुमार सिंह, जिला समादेष्टा, होमगार्डB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन