रजौन पुलिस ने दो कथित चोर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रजौन पुलिस ने दो कथित चोर को किया गिरफ्तार

डाक कांवरियों से मोबाइल चोरी करने के आरोप में रजौन पुलिस ने दो कथित चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार को बांका भेज दिया

विज्ञापन

बांका/रजौन. डाक कांवरियों से मोबाइल चोरी करने के आरोप में रजौन पुलिस ने दो कथित चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार को बांका भेज दिया है. पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है. रजौन पुलिस ने बताया कि रजौन पेट्रोल पंप के पास पिछले 21 जुलाई की देर रात को पैदल जल लेकर जा रही एक महिला डाक बम से एक बाइक पर सवार दो चोरों ने गले में लटक रहे मोबाइल छीन लिये थे और मोबाइल लेकर बाइक से ही भाग निकले थे. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर चोरी की मोबाइल के साथ दो कथित चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की प्राथमिकी रजौन थाना में पीड़ित महिला डॉकबम के बयान पर दर्ज की गयी है. पुलिस गिरफ्त में आये दोनों कथित चोर रजौन के संझा गांव निवासी गुलशन कुमार एवं कटियामा गांव निवासी शिव शक्ति कुमार बताए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन