22 मार्च तक बारिश की संभावना, शुक्रवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश

Updated at : 20 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
22 मार्च तक बारिश की संभावना, शुक्रवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश

बीते एक-दो दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान पर बादल छाया हुआ देखा गया.

विज्ञापन

बांका. बीते एक-दो दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान पर बादल छाया हुआ देखा गया. काले बादल की वजह से शाम में घनघोर अंधेरा भी प्रतीत हुआ. साथ ही तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी व मध्यम बारिश भी हुई. शाम के समय अचानक मौसम में बड़ी तब्दीली से काफी अफरा-तफरी देखी गयी. किसानों के मुताबिक, इस आंधी और बारिश की वजह से सरसों व पके गेहूं सहित रबी फसल को नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है. चूूंकि, अधिकांश फसल कटकर खेत में तैयारी के लिए पड़ी है. अचानक बारिश व आंधी-तूफान की वजह से किसानों में भागमभाग की स्थिति बनी रही. कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने भी मौसम बुलेटिन जारी कर इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी. बुलेटिन के अनुसार, 21-25 मार्च तक आकाश में बादल छाये रहेंगे. 20 से 22 मार्च के दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका व्यक्त की गयी. इस दौरान अधिकतम तापमान 28-32 व न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन