अगले 48 घंटे में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
मौसम.
बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट : Rain Alert : जिले में इन दिनों तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से आमजन परेशान है. शनिवार की सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह […]
बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :
Rain Alert : जिले में इन दिनों तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से आमजन परेशान है. शनिवार की सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह होते ही सूर्य की तपिश अपना असर दिखाने लगती है, जो दिनों भर एकसमान बनी रहती है. दोपहर होते होते चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर कर रही है. गर्मी का आलम यह है कि पंखा और कूलर भी गर्म हवा देने लगे है.
जिससे लोगों को राहत नही मिल रही है. हालांकि एक दो दिनों में बांका व भागलपुर सहित आस-पास के जिलों में बारिश, गरज चमक के साथ वज्रपात एवं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. अगले दो तीन दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई है. शनिवार को उच्चतम तापमान 38 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है. इस दौरान उमस व गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है.
26 से 30 जून तक बांका में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
Rain Alert : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा जारी मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 जून के दौरान बांका जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रह सकती है. वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है.
ALSO READ झारखंड में बारिश का कहर: वज्रपात से आठ की मौत, आज भी येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










