प्रीक्वार्टर फाइनल में पूर्णिया ने मुंगेर को हराया, आज बाराहाट से मैच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 9:05 PM
डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार को पूर्णिया बनाम मुंगेर टीम के बीच मैच खेला गया.
बांका. डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार को पूर्णिया बनाम मुंगेर टीम के बीच मैच खेला गया. मैच का शुभारंभ एसएफसी के जिला प्रबंधक राजीव रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. साथ ही खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैच का आनंद लेने की बात कही. पूर्णिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 18 ओवर में 150 रन बनाये. मुंगेर टीम जवाबी बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 81 रन पर सिमट गयी. पूर्णिया ने इस मैच को 69 रन से जीत लिया. विजेटा टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने 79 रन की शानदार पारी खेली. साथ ही गेंदबाजी में भी एक विकेट प्राप्त किया. बेहतर प्रदर्शन के उपलक्ष्य में इन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मैच में निर्णायक की भूमिका चंदन कुमार व रंजीत राय ने निभायी. रविवार एक दिसंबर को पूर्णिया बनाम बाराहाट मैच खेला जायेगा. इस मौके पर शिवनारायण झा, सुबोध झा, राकेश सिंह, रंजीत यादव, गौरव किशोर झा, सावन सिंह, चंदन कुमार,चंदन चौधरी, अंजनी मिश्रा, संजय मिश्रा, छोटू सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










