प्रभारी सीओ की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, सुलझाये गये कई मामले

Updated:
विज्ञापन
प्रभारी सीओ की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, सुलझाये गये कई मामले

प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान धोरैया थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवादों से जुड़े मामलों पर आवेदन प्रस्तुत किए. जनता दरबार में धोरैया थाना क्षेत्र के एक और धनकुंड थाना क्षेत्र के एक फरियादी ने जमीन विवाद संबंधी शिकायतें दर्ज करायी. प्रभारी सीओ ने धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 17 सहित कुल 18 तथा धनकुंड क्षेत्र के पूर्व से लंबित 10 सहित 11 मामलों की समीक्षा की. समीक्षा के बाद धोरैया थाना क्षेत्र के दो और धनकुंड थाना क्षेत्र के एक मामले मौके पर ही निष्पादित कर दिये गये, इससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली. जनता दरबार का आयोजन स्थानीय लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन