फुलवासा पोखर की खुदाई कार्य में मनमानी को लेकर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
फुलवासा पोखर की खुदाई कार्य में मनमानी को लेकर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित महमदपुर मोहल्ले के फुलवासा पोखर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में मनमानी को लेकर मंगलवार को किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

अमरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित महमदपुर मोहल्ले के फुलवासा पोखर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में मनमानी को लेकर मंगलवार को किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विभाग के खिलाफ जमकर नोरबाजी की. बताया जा रहा है कि लघु जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 12 बीघा क्षेत्र में फैले फुलवासा पोखर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की योजना स्वीकृत की गयी थी. इस योजना से महमदपुर, डुमरामा, रघुनाथपुर, बनियाचक और कोयरीचक समेत कई गांवों के सैकड़ों बीघा खेतों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि संवेदक द्वारा मात्र सात से आठ बीघा क्षेत्र में ही खानापूर्ति के तौर पर खुदाई की जा रही है. इतना ही नहीं, खेतों तक पानी पहुंचाने वाले नालों की चौड़ाई भी बेहद कम मात्र छह इंच रखी जा रही है, जो भविष्य में सिंचाई के लिए बड़ी समस्या बन सकती है. किसानों ने यह भी सवाल उठाया कि कार्य स्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना पट्ट (बोर्ड) नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, अवधि और प्राक्कलन जैसी अहम जानकारियां पूरी तरह छिपी हुई हैं. इससे पूरे कार्य पर पारदर्शिता को लेकर संदेह गहरा गया है. प्रदर्शनकारी मोहन यादव, राज किशोर झा, सुभाष यादव, विजय कुमार, गणेश लाल दास, मनोहर यादव, तुलसी यादव, निरज कुमार, ब्रह्मदेव रजक, रतुली यादव, अरविंद यादव, गैवी रजक, नंदू यादव, सोम कुमार, रवि कुमार, बुधन यादव, डोमी तांती, प्रकाश रजक, अभिषेक यादव, टुनटुन तांती आदि किसानों ने एक स्वर में विभाग से मांग करते हुए कहा कि पोखर की पूरी जमीन पर गुणवत्तापूर्ण खुदाई कराई जाए, सिंचाई के लिए पर्याप्त चौड़े नाले बनाए जाएं और तत्काल योजना प्राक्कल का बोर्ड लगाकर जानकारी सार्वजनिक की जाए. उधर मामले में विभाग की एसडीओ शिल्पा सोनी ने कहा कि फुलवासा पोखर का कार्य किसानों के हितों से सीधे जुड़ा हुआ है. कार्य गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. संवेदक को पूर्व में भी सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं. यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि किसानों के प्रदर्शन की सूचना उन्हें मिली है. जल्द ही स्वयं स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसानों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन