जनगणना के महाभियान की तैयारी तेज, शिक्षकों को दी जा रही है मास्टर ट्रेनिंग

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :16 Apr 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना के महाभियान की तैयारी तेज, शिक्षकों को दी जा रही है मास्टर ट्रेनिंग

जनगणना के महाभियान की तैयारी तेज, शिक्षकों को दी जा रही है मास्टर ट्रेनिंग

विज्ञापन

बाराहाट. राष्ट्र की प्रगति व सटीक विकास योजनाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण ‘जनगणना’ के आगामी चरणों को लेकर बाराहाट प्रखंड में हलचल तेज हो गयी है. इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में स्कूली शिक्षकों के लिए विशेष मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गणना कार्य में जुटे कर्मियों को बारीकियों से अवगत कराना व डेटा संकलन को त्रुटिहीन बनाना है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भविष्य की सरकारी नीतियों का आधार है. इस कार्य में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. एक छोटी-सी चूक भी भविष्य की योजनाओं को प्रभावित कर सकती है. इसलिए 16 से 24 तारीख तक चलने वाले इस सत्र में हर तकनीकी पहलू को समझना अनिवार्य है. गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि आंकड़ों का मिलान त्वरित गति से किया जा सके. शिक्षक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में गणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करेंगे. बाराहाट प्रशासन इस बार जनगणना को लेकर पूरी तरह सजग है. शिक्षकों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में तैयार करना यह सुनिश्चित करता है कि प्रखंड का कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से वंचित न रहे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन