हुड़दंगियों व शराबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
हुड़दंगियों व शराबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस

हाेली त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर रविवार को रजौन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

रजौन थाना में हुई शांति समिति की बैठक

बांका/रजौन. हाेली त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर रविवार को रजौन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. थानाध्यक्ष राज रतन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाइचारे पर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में थानाध्यक्ष राज रतन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान हुड़दंग मचाने वालों और शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि होली पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. थानाध्यक्ष ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों को जागरूक करें और पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि रंगों का यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दे सके. इस मौके पर अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, जदयू प्रदेश सचिव सह मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, बासुकीनाथ सिंह, अनिल यादव, शिवपूजन सिंह, बबलू सिंह चंद्रवंशी, प्रियरंजन रविदास, मो मुजफ्फर और मो शहनवाज सहित काफी संख्या में प्रखंड के गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन