ePaper

औद्योगिक केंद्रों और रेलवे स्टेशन का बाराहाट पुलिस ने लिया जायजा

Updated at : 10 May 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
औद्योगिक केंद्रों और रेलवे स्टेशन का बाराहाट पुलिस ने लिया जायजा

ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर शनिवार को बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों एवं रेलवे स्टेशन का जायजा लिया.

विज्ञापन

पंजवारा. ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर शनिवार को बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों एवं रेलवे स्टेशन का जायजा लिया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर चलाया गया. निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष खड़हरा पावर ग्रिड और मधुसूदनपुर गैस बॉटलिंग प्लांट पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मिलकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश भी दिया गया. इसके अलावा, बाराहाट रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर श्री पासवान ने स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात की और यात्री सुरक्षा, सीसीटीवी की स्थिति, गश्त व्यवस्था और रेलवे पुलिस की तैनाती आदि पर जानकारी प्राप्त की. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की बात कही. थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन