पुलिस ने नामजद अभियुक्त को मुंगेर से किया गिरफ्तार

Updated at : 12 Jul 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद अभियुक्त को मुंगेर से किया गिरफ्तार

पुलिस ने नामजद अभियुक्त को मुंगेर से किया गिरफ्तार

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को मुंगेर जिला अंतर्गत श्यामपुर थाना क्षेत्र के गालीमपुर गांव से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी अंजनी कुमार मांझी पिता कमलेश्वरी मांझी को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर इटवा मुसहरी गांव के मृतक की पत्नी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गिरफ्तार अभियुक्त समेत आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. मालूम हो कि क्षेत्र इटवा मुसहरी गांव में विगत दिनों मारपीट के दौरान गांव के ही विनय मांझी गंभीर रुप से जख्मी हो गया था. जिनकी मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन