अपहरण कांड के नामजद आरोपित को पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफतार

थाना में दर्ज अपहरण कांड में बाराहाट पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से नामजद आरोपित मो. नौसाद उर्फ समीम पिता मो. अनवर ग्राम हायाघाट जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया
बाराहाट. थाना में दर्ज अपहरण कांड में बाराहाट पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से नामजद आरोपित मो. नौसाद उर्फ समीम पिता मो. अनवर ग्राम हायाघाट जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया. सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक आरोपित बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दरभंगा पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर छापेमारी की गयी. जिसमें कांड के आरोपी मो. नौसाद को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










