नव वर्ष पर स्थानीय कवियों ने कविता का किया पाठ

Updated:
विज्ञापन
नव वर्ष पर स्थानीय कवियों ने कविता का किया पाठ

प्रखंड क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ स्थित वृंदावन वाटिका में गुरुवार को नव वर्ष के मौके पर जन जागृति साहित्य परिषद बेलहर के द्वारा कवी गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ स्थित वृंदावन वाटिका में गुरुवार को नव वर्ष के मौके पर जन जागृति साहित्य परिषद बेलहर के द्वारा कवी गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक दयानंद गुप्ता एवं मंच संचालन सेवानिवृत्ति शिक्षक रामानंद पंडित ने की. जहां सतनारायण पंडित व्यास, डॉक्टर सिकंदर पंडित, अंगिका कवि सरयू पंडित सौभ्य, मिथिलेश पंडित महेंद्र पंडित आदि स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाओं की कविता पाठ से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर लिया. कवियों के द्वारा सामाजिक कुरीतियों अंधविश्वास एवं समसामयिक घटनाओं पर आधारित कविता से समाज की बदलाव के लिए प्रेरणा स्रोत बनी. इस मौके पर मुखिया रामानंद पंडित, सरपंच पंकज पंडित, राजकुमार राधेश्याम गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन