पीएलके के बच्चों ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

Updated:
विज्ञापन
पीएलके के बच्चों ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण करवाया गया.

विज्ञापन

बौंसी. परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण करवाया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों को झारखंड के देवघर स्थित नंदन पहाड़ और तपोवन शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए ले जाने का काम किया गया था. प्रधानाचार्य ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान आचार्या ललिता कुमारी ने भैया-बहनों को इस स्थान से जुड़ी जानकारी दी. चार दर्जन से ज्यादा कक्षा तृतीय से पंचम तक के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण का आनंद लिया. छोटे-छोटे बच्चे इस कार्यक्रम से खासा उत्साहित थे. कई बच्चों ने बताया कि उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा दी गयी है. इस मौके पर आचार्य दीपक कुमार, सुमन प्रसाद सिन्हा, सुदर्शन आशीष, नंदलाल वैद्य, रतन लाल भारती, आचार्या रानी मिश्रा, कर्मचारी गण सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन