गश्ती के दौरान वाहन जांच में स्कूटी से 21.950 लीटर शराब बरामद, भागलपुर के दंपती गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
वाहन जांच में 21.95 लीटर शराब के साथ दंपती गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

जब्त शराब की जानकारी देते पुलित पदाधिकारी व गिरफ्तार दंपती. | Prabhat Khabar Network

Liquor Seized : पंजवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक स्कूटी से 21.950 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में शराब तस्करी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Liquor Seized : बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से 21.950 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की. मामले में शराब की तस्करी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

माराटिकर मोड़ पर वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

पंजवारा थाना क्षेत्र के माराटिकर मोड़ पर सोमवार देर शाम संध्या गश्ती के दौरान पुलिस विशेष वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान स्कूटी से कुल 21.950 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी सवार दंपती को हिरासत में ले लिया.

भागलपुर निवासी दंपती की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भागलपुर जिले के बायपास टीओपी क्षेत्र अंतर्गत ऊपर गंगटी निवासी 45 वर्षीय बब्लू यादव, पिता सहदेव प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है. पुलिस दोनों को पंजवारा थाना लेकर पहुंची, जहां पूछताछ के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपित

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. साथ ही बरामद शराब और स्कूटी को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

शराब तस्करों पर जारी रहेगी सख्ती

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके.


विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन