सीएचसी धोरैया : 17 एजेंडा पर रोगी कल्याण समिति की सहमति

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी धोरैया : 17 एजेंडा पर रोगी कल्याण समिति की सहमति

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

धोरैया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 17 एजेंडा पर सहमति प्रदान किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. श्याम सुंदर दास ने बताया कि इसमें ओपीडी व आईपीडी क्षेत्र में लाइट, पंखा,एसी लगाने के लिए सहमति प्रदान की गयी. अस्पताल परिसर में बिजली के अर्थिंग कार्य के लिए अनुमोदन दिया गया. ममता कार्यकर्ता के चयन करने सहित डेंटल एवं आंख जांच घर सहित टेबुल, कुर्सी के क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया. मौके पर आयोजित बैठक में समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन