शंभुगंज के तिलडीहा दुर्गा मंदिर में 2 मई को होगा पाठा बलि का आयोजन

Updated at : 29 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज के तिलडीहा दुर्गा मंदिर में 2 मई को होगा पाठा बलि का आयोजन

पाठा बलि चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को संकल्प शुल्क काटना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र हरिवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में 2 मई 2025 को पाठा बलि का आयोजन किया जायेगा. जिसकी प्रशासनिक तैयारी जोरों पर हैं. इसकी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सदस्यों एवं मेंढ़पति परिवार के सदस्यों ने बताया कि 2 मई को पाठा की बलि का आयोजन किया जायेगा. जिसमें श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर पहले आओ पहले बलि चढ़ाओ के तर्ज पर पाठा बलि का आयोजन कराया जायेगा. पाठा बलि चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को संकल्प शुल्क काटना अनिवार्य होगा. जिसको लेकर मंदिर परिसर में काउंटर खोल दिया गया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पाठा बलि के आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन