114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा का पंजवारा में भव्य स्वागत, 81 फीट से 19 फीट व 'आदि योगी' कांवर ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

81 फीट का कांवर लेकर बाबाधाम जाते कांवरिये.

Shravani Mela 2026 : पंजवारा क्षेत्र श्रावणी मेले के रंग में सराबोर है, जहां 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. विशाल कांवर, भक्ति संगीत और श्रद्धा के माहौल ने समां बांध दिया. विभिन्न ऊंचाइयों और 'आदि योगी' प्रतिमा वाली कलात्मक कांवरें श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : पवित्र श्रावण मास में पंजवारा क्षेत्र आस्था और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंग गया है. शुक्रवार को 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा के तहत 'पड़ाव संघ कांवरिया जत्था' के आगमन पर स्थानीय लोगों और प्रशासन ने भव्य स्वागत किया. विशाल कांवर, भक्ति संगीत और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

विशाल और आकर्षक कांवरों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

लंबा आकर्षक कांवर.
लंबा आकर्षक कांवर.

कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए 'पड़ाव संघ कांवरिया जत्था' के साथ 81 फीट, 61 फीट, 51 फीट, 41 फीट और 11 फीट लंबे भव्य एवं कलात्मक कांवर श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे. वहीं 19 फीट ऊंची 'आदि योगी' प्रतिमा से सुसज्जित विशेष कांवर ने लोगों को खासा प्रभावित किया. इन विशाल कांवरों को तीन दर्जन से अधिक कांवरिए एक साथ अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे, जो उनकी अटूट श्रद्धा और सामूहिक भक्ति का प्रतीक बना.

झमाझम बारिश में सजी भक्ति-संगीत की महफिल

भजन-संगीत की प्रस्तुति देतीं कलाकार.
भजन-संगीत की प्रस्तुति देतीं कलाकार.

संकटमोचन चौक पर जत्थे के पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग स्थित मां मनसा पैलेस में कांवरियों के विश्राम और महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी. बारिश के बावजूद शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ भक्ति गीतों पर झूमते रहे. मंच से कानपुर के सुरजीत अलवेला, पंकज निगम, बेबी, प्रभु, खपेश राज, पूर्णिया की रुचि ठाकुर, मुकुल वाजपेयी तथा सैक्सोफोन वादक विजय लक्ष्मी सहित कई कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

ये भी पढ़ें : सुइया पहाड़: कांवर यात्रा का सबसे कठिन और खूबसूरत पड़ाव

प्रशासनिक सतर्कता और बेहतर व्यवस्थाओं की मिली सराहना

भजन-संगीत का आनंद लेते श्रद्धालु.
भजन-संगीत का आनंद लेते श्रद्धालु.

कांवरियों के आगमन से पहले पूरे मार्ग की विशेष साफ-सफाई कराई गई थी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजवारा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. भोजन और विश्राम के बाद दोपहर में कांवरिया जत्था अपने अगले पड़ाव बौंसी के लिए रवाना हो गया. सभी श्रद्धालु आगामी सोमवार को बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे.

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम भूमिका

भव्य कांवर लेकर बाबाधाम के लिए रवाना होते कांवरिये.
भव्य कांवर लेकर बाबाधाम के लिए रवाना होते कांवरिये.

114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा के इस पड़ाव को सफल बनाने में पड़ाव संघ कांवरिया के अध्यक्ष संतोष चौधरी, संगठन मंत्री पंकज घोष, कोषाध्यक्ष पवन चौधरी, सचिव संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी अभिनंदन पोद्दार, पूजा प्रभारी सूरज कश्यप और संगीत प्रभारी संजीत गुप्ता सहित सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्थानीय लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ शिवभक्तों का स्वागत कर श्रावणी मेले की आस्था और परंपरा को और भव्य बना दिया.

ये भी पढ़ें : 54 फीट लंबा भव्य कांवर बना श्रावणी मेले का आकर्षण, नौ किलो चांदी के मुकुट और शिव-पार्वती की झांकी ने मोहा मन


विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन