कटोरिया में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर अभ्यर्थी अमित कुमार का नामांकन हुआ रद्द

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 09 Jun 2026 8:45 PM

विज्ञापन

कटोरिया में व्यापार मंडल चुनाव की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के एक अभ्यर्थी अमित कुमार का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया है.

विज्ञापन

विपक्षी अभ्यर्थी बालकृष्ण यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ तय

कटोरिया. कटोरिया में व्यापार मंडल चुनाव की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के एक अभ्यर्थी अमित कुमार का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया है. विपक्षी अभ्यर्थी बालकृष्ण यादव द्वारा आपत्ति दर्ज की गई थी. जिसमें अभ्यर्थी अमित कुमार के नामांकन में समर्थक संजय कुमार गुप्ता का फर्जी हस्ताक्षर होने का आरोप लगाया गया था. अब अध्यक्ष पद पर बचे एकमात्र अभ्यर्थी बालकृष्ण यादव का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है.

प्रखंड कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए समर्थक

फर्जी हस्ताक्षर मामले में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ देवाशीष कुमार ने गत 8 जून को अभ्यर्थी अमित कुमार को पत्र भेजा था, जिसमें 9 जून को दिन के बारह बजे तक समर्थक संजय कुमार गुप्ता के साथ उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन निर्धारित अवधि तक अभ्यर्थी समर्थक के साथ प्रखंड कार्यालय नहीं पहुंचे.

निर्वाचन पदाधिकारी पर साजिश का आरोप

नामांकन पत्र रद्द होने के मामले में अभ्यर्थी अमित कुमार ने निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया. जिसमें उन पर साजिश के तहत समर्थक को कटोरिया पहुंचने से रोकने का आरोप लगाया गया है. आवेदन की प्रतिलिपि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग, डीएम व डीडीसी को भी भेजा गया है.

कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल

व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर अभ्यर्थी अमित कुमार का नामांकन रद्द होने पर कहीं खुशी, तो कहीं गम का माहौल है. अभ्यर्थी अमित कुमार के समर्थकों में मायूसी छाई हुई है. इस मामले में न्याय के लिए कोर्ट तक जाने की बात कही जा रही है. वहीं विपक्षी अभ्यर्थी बालकृष्ण यादव के खेमे में खुशी का माहौल बन गया है. यह पूरा प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन