शिकायत के बाद भी रजौन के दुर्गापुर सरकारी पोखर से अवैध खनन पर रोक नहीं

Updated:
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी रजौन के दुर्गापुर सरकारी पोखर से अवैध खनन पर रोक नहीं

रजौन थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित मत्स्य विभाग के सरकारी तालाब से अवैध मिट्टी व बालू उत्खनन जारी है

विज्ञापन

बांका.

रजौन थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित मत्स्य विभाग के सरकारी तालाब से अवैध मिट्टी व बालू उत्खनन जारी है. इस संबंध में पट्टेदार कुंज बिहारी सिंह ने जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी व सीओ को भी आवेदन दिया था. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने भी इसपर संज्ञान लेते हुए सीओ, खनन विभाग के साथ रजौन थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया था, परंतु अवैध उत्खनन का मामला रुक नहीं रहा है. पट्टेदार कुंजबिहारी ने कहा कि लिखित शिकायत देने के बावजूद किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इस वजह से अवैध उत्खनन के साथ अवैध रूप से निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है. स्थानीय प्रशासन भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने की सूरत में वे डीएम से मिलकर गुहार लगाएंगे.

दो एकड़ 33 डिसिमल में फैला है तालाब

पट्टेदार कुंज बिहारी सिंह इस संबंध में लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने फरवरी माह में जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवेदन में कहा था कि वह रजौन प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सक्रिय सदस्य हैं और 2015 से ही दुर्गापुर स्थित सरकारी तालाब का पट्टाधारी हैं, जिसका खाता 85, खसरा 83 है. यह तालाब 02 एकड़ 33 डिसमिल में फैला हुआ है. विगत कुछ माह से इस तालाब का लघु जल संसाधन विभाग से जीर्णोद्धार किया जा रहा है. परंतु विगत कुछ समय से कुछ लोग बालू उत्खनन का कार्य कर रहे हैं. यदि इस अवैध कार्य को नहीं रोका गया तो भविष्य में यहां मछली पालन करना संभव नहीं होगा. चूंकि, मछली पालन के लिए पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण होना आवश्यक है. अधिक गहरा हो जाने के बाद पानी भरना मुश्किल हो जायेगा.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन