अलग-अलग जगहों से शराब के साथ नौ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से शराब के साथ नौ तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा दोबारा शराब सेवन के आरोप में 16 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि टीम ने अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरिया गांव के समीप 12 लीटर शराब के साथ महादेवपुर गांव के शिवबालक कुमार व भूषण प्रसाद चौधरी को गिरफ्तार किया है. मौके पर शराब में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया. वहीं बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगरीपड़ी मोड़ के पास 1 लीटर अवैध चूलाई शराब के साथ बाराहाट थाना क्षेत्र के तुराडीह निवासी विमोद कुमार व कार्तिक राय को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन को जब्त किया गया है. बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर ब्लॉक के नजदीक से गुजरने वाली कच्ची सड़क में 1 लीटर अवैध चूलाई शराब के साथ सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के खजुहटी गांव के अमरेश कुमार व बेलहर थाना क्षेत्र के दमजोरा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया. मौके पर शराब में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. खेसर थाना क्षेत्र के रामसरैया हाट के पास 1 लीटर अवैध चूलाई शराब के साथ फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कोरियासी निवासी अखिलेश कुमार उर्फ अकलेश वैद्य व एक लीटर शराब के साथ कुरावा निवासी रमेश तांती को गिरफ्तार करते हुए दोनों की बाइक को जब्त की गयी है. सदर थाना के जोजोडीह गांव के समीप दोबारा शराब सेवन के आरोप में बाराहाट थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी अनिल राय एवं डोमाखाड़ गांव के समीप गौतम चौधरी को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा अन्य जगहों से शराब सेवन के आरोप में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन