शंभुगंज में 84 जगहों पर होगा नया जलमीनार का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज में 84 जगहों पर होगा नया जलमीनार का निर्माण

2 करोड़ की राशि होगी खर्च

विज्ञापन

2 करोड़ की राशि होगी खर्च शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 19 पंचायतों के कई वार्ड में पानी की किल्लत को देखते हुए सरकार ने 84 जगहों पर अतिरिक्त जलमीनार बनाने को लेकर स्वीकृति दी हैं. जिसपर करीब 2 करोड़ राशि खर्च होगी. जहां अंचल प्रशासन से एनओसी मिलने के बाद कई चिन्हित जगहों पर नल जल का बोरिंग व जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के 19 पंचायतों में अभी 231 जलमीनार संचालित हैं. कई वार्डो में आबादी बड़ी रहने के कारण पानी की किल्लत हो रही हैं. लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रही हैं. जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों के विभिन्न वार्डो में कुल 84 अतिरिक्त जलमीनार बनाने की स्वीकृति मिली हैं. जिसको लेकर पीएचईडी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं. पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता सुबोध कुमार ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पानी की किल्लत को देखते हुए 84 जगहों पर अतिरिक्त जलमीनार बनाया जायेगा. जिसको लेकर चिन्हिंत किये गये 50 जगहों का एनओसी सीओ के द्वारा निर्गत कर दिया गया हैं. जिसमें से 22 जगहों पर बोरिंग व जलमीनार का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन