नये थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने लिया पदभार

पंजवारा थाना के नये थानाध्यक्ष के तौर पर पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण कर लिया है.
पंजवारा. पंजवारा थाना के नये थानाध्यक्ष के तौर पर पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पूर्व वह भागलपुर के ललमटिया थाना में थानाध्यक्ष के रूप में तैनात रहे हैं. नये थानाध्यक्ष ने कहा कि उनका मुख्य ध्यान अपराध नियंत्रण और कानून–व्यवस्था बनाये रखने पर रहेगा. इसके साथ ही पंजवारा में झारखंड सीमा से सटे बिहार–झारखंड बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी और अवैध खनन पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी. उन्होंने आमलोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




