नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के शोभनाथपुर गांव का मामला

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शोभनाथपुर गांव का मामला शंभुगंज. थाना क्षेत्र के शोभनाथपुर गांव में एक नाबालिग लड़की ने मंगलवार की देर शाम गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर में कोई भी परिवार के सदस्य नहीं थे. जब परिजन घर पहुंचे तो नाबालिग को देखकर घबरा गये. जिसके बाद पुलिस के भय से परिजनों ने शव को गायब करने का प्रयास किया. हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद मृतका के शव को वापस मंगवाया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया. नाबालिक की पहचान सुशील कुमार दास की पुत्री रिमझिम कुमारी के रुप में हुयी है. बताया जा रहा है कि रिमझिम कुमारी दो भाई एक बहन में बड़ी थी और इसी वर्ष आठवीं कक्षा पास की थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया हैं. उसकी मां प्रीति देवी, छोटा भाई सुधांशु, शुभम का रो-रो कर बुरा हाल हैं. थाना के पुलिस पधाधिकारी ने बताया कि युडी केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन