नाबालिग प्रेमी युगल ने रचाई शादी, परिजन ने पहुंचाया थाना

नाबालिग प्रेमी युगल ने रचाई शादी, परिजन ने पहुंचाया थाना
पंजवारा. थाना क्षेत्र में एक नाबालिग प्रेमी युगल ने सोमवार की रात घर से भाग कर शादी रचा ली. परिजनों ने प्रेमी जुगल को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के नाबालिग लड़की और लड़के के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोमवार की रात लड़की के परिजन घर में नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर दोनों घर से भाग निकले. मंगलवार को दोनों पक्षों के लोग थाना पर जूटे जहां दोनों पक्ष के बीच आपसी सहमति बनी और पुलिस ने बांड भरवा कर लड़का और लड़की को उनके परिजनों के सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




