खनन निरीक्षक रीना कुमारी निलंबित
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

जिला खनन कार्यालय बांका में पदस्थापित खनन निरीक्षक रीना कुमारी को विभाग ने निलंबित कर दिया गया है
विज्ञापन
बांका.
जिला खनन कार्यालय बांका में पदस्थापित खनन निरीक्षक रीना कुमारी को विभाग ने निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि वे बिना सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति कराये ही 90 दिन के अवकाश पर चली गयीं. बताया गया कि उन्होंने शिशु देखभाल के लिए अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन आवेदन स्वीकृत हुए बिना वह दिनांक 24 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित रहीं. विभाग ने मामला संज्ञान में लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला खनन कार्यालय किशनगंज निर्धारित किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










