वज्रपात से दुधारू गाय की मौत, किसान चिंति

Updated:
विज्ञापन
वज्रपात से दुधारू गाय की मौत

वज्रपात की सांकेतिक तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बौंसी के बरमनियां गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की दुधारू गाय की मौत हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

बौंसी (बांका). नगर पंचायत के बरमनियां गांव में शुक्रवार को तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने एक किसान की रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया. वज्रपात की चपेट में आने से किसान अनुपलाल मंडल की दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गयी.

पीड़ित किसान ने बताया कि अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान गाय बिजली की चपेट में आ गयी. उन्होंने कहा कि यही गाय परिवार की आय का प्रमुख स्रोत थी और उसके दूध की बिक्री से घर का खर्च चलता था. इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

किसान ने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से प्राकृतिक आपदा के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें. घटना के बाद ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है.


विज्ञापन
Sanjeev Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन