हॉट मिक्सिंग प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
हॉट मिक्सिंग प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

शहर के चहुंमुखी विकास को लेकर समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में सदभावना यात्रा निकालकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन

बांका. शहर के चहुंमुखी विकास को लेकर समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में सदभावना यात्रा निकालकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें मास्टर प्लान के तहत शहरी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास की मांग की गयी है. समाजसेवी ने वार्ड नंबर 13 चांदन नदी तट भयहरण स्थान समीप मिलिट्री ग्राउंड परिसर में सुंदर पार्क निर्माण की मांग की है. इसके अलावा वार्ड नं. 11 में संचालित हॉल मिक्सिंग प्लांट को हटाकर दूसरे जगह शिफ्ट कराने की मांग की है. और उक्त जगह पर विवाह भवन, सामुदायिक केंद्र निर्माण की बात कही है. उन्होंने बताया है कि उक्त कार्य होने जाने से शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी. सामाजिक हित को देखते हुए उन्होंने इन कार्यों को प्रशासन से प्राथमिकता देने की बात कही है. और राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा है. इस मौके पर चंद्रभूषण झा, हरिबल्लभ पंडित, बांके बिहारी, गोविंद कुमार, विनोद सिंह, अर्जुन, प्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन