टोटो की टक्कर में युवक घायल

पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे पर पंजवारा महादलित टोला के समीप गुरुवार की रात टोटो की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
पंजवारा. पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे पर पंजवारा महादलित टोला के समीप गुरुवार की रात टोटो की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान महादलित टोला निवासी प्रमोद दास के तौर पर हुई है. जानकारी के अनुसार, प्रमोद दास सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान पंजवारा की ओर से आ रहे एक टोटो चालक ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बाराहाट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




