चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस की सघन वाहन जांच के दौरान सात माह पूर्व चोरी हुई एक अपाची बाइक बरामद की गयी है. बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
बाराहाट. पुलिस की सघन वाहन जांच के दौरान सात माह पूर्व चोरी हुई एक अपाची बाइक बरामद की गयी है. बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सन्नी कुमार, पिता जयराम यादव, ग्राम मिर्जापुर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान मिर्जापुर मोड़ के समीप वाहनों की जांच के क्रम में एक युवक बाइक के साथ गुजर रहा था. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर बाइक के कागजात की गहन जांच की गयी. जांच में पता चला कि युवक के पास मौजूद बाइक चोरी की है, जो करीब सात माह पूर्व चोरी हुई थी. इस संबंध में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




