शराब पीने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
शराब पीने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल

सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शहर स्थित विजय भवन मोहल्ला से एक शराबी को चौथी बार शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

बांका. सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शहर स्थित विजय भवन मोहल्ला से एक शराबी को चौथी बार शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम में सूचना मिली कि उक्त मोहल्ला निवासी मनोज झा उर्फ बाला ने शराब के नशे में लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. थाना में जांच के दौरान पता चला कि उक्त युवक इसके पूर्व भी शराब के नशे में कई बार जेल जा चुके है. वहीं शुक्रवार को युवक के विरुद्ध सदर थाना में शराब पीने के आरोप प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं शहर के अलीगंज मोहल्ला से पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है गिरफ्तार युवक छोटू साह शराब के नशा में हंगामा कर रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन