ePaper

देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन में आयी खराबी

Updated at : 05 Jul 2024 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन में आयी खराबी

देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन में अचानक आयी खराबी के कारण कटोरिया स्टेशन पर यह ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही.

विज्ञापन

कटोरिया.देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन में अचानक आयी खराबी के कारण कटोरिया स्टेशन पर यह ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. इस दौरान ट्रेन पर सवार सैकड़ों महिला-पुरुष यात्री परेशान रहे. अधिकांश लोकल यात्रियों ने टोटो, ऑटो व बस पकड़ कर बांका की यात्रा की. फिर देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन को खोलकर कटोरिया स्टेशन में रख दिया गया. उक्त ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे बाद डीजल इंजन के सहारे आगे को रवाना किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवघर से बांका, भागलपुर व सुल्तानगंज होकर जमालपुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गुरुवार की शाम 17 बजकर 36 मिनट पर कटोरिया स्टेशन पर पहुंची. इसके बाद से ही ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन में खराबी आ गयी. गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे उक्त ट्रेन को डीजल इंजन के सहारे आगे भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन