ठोकर लगने से गिरे मधुबनी के कांवरिया, मौत

ठोकर लगने से गिरे मधुबनी के कांवरिया, मौत
कांवरिया पथ में गोड़ियारी नदी के समीप हुई घटना
फोटो 19 बीएएन 100 विलाप करती पत्नी रामदया देवी. चांदन (बांका)चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवरिया पथ में गोड़ियारी नदी के निकट कांवर लेकर चलने के दौरान ठोकर लगने से मधुबनी जिले के एक कांवरिया गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतक कांवरिया की पहचान मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैमा गांव निवासी 60 वर्षीय भूखन पासवान के रूप में हुई है. मृतक कांवरिया की पत्नी रामदया देवी ने बताया कि वह अपने पति समेत 30 लोगों के दल के साथ कांवर लेकर बाबाधाम जा रही थी. गोड़ियारी नदी पार करने के बाद पति भूखन पासवान ठोकर लगने से गिरकर बेहोश हो गये, एंबुलेंस से उन्हें चांदन पीएससी ले जाया गया, जहां डॉ शशिकांत ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










