मकर संक्राति की पूर्व संध्या मनाया गया लोहड़ी पर्व

Updated:
विज्ञापन
मकर संक्राति की पूर्व संध्या मनाया गया लोहड़ी पर्व

शहर के पुरानी बस स्टैंड समीप मकर संक्राति की पूर्व संध्या लोहड़ी पर्व मनाया गया. जिसमें स्थानीय मुहल्ले वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

बांका. शहर के पुरानी बस स्टैंड समीप मकर संक्राति की पूर्व संध्या लोहड़ी पर्व मनाया गया. जिसमें स्थानीय मुहल्ले वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. और खुले स्थान में परिवार सहित आस-पड़ोस के लोगों ने आग के समीप घेरा बनाकर इस त्योहार को मनाया. इस दौरान रेवड़ी, मूंगफली, लावा आदि खाकर पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया. लोहड़ी पर्व को लेकर स्थानीय निवासी सह सेवानिवृत वायुसेना अधिकारी आशीष कुमार गुप्ता ने बताया है कि सेवाकाल के दौरान वे पंजाब, हरियाणा में जब थे. तो परिवार के साथ इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया करते थे. सेवानिवृति के बाद से प्रत्येक वर्ष बांका में स्थानीय लोगों के सहयोग से इस त्योहार को मनाते रहे हैं. इस मौके पर आनंदी यादव, नीरज कुमार गुप्ता, कंचन देवी, मोनू कुमार सिंह, गुंजन कुमार सिंह, आरुष कुमार, शंभु कुमार मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन