कटोरिया प्रखंड की पहली महिला प्रमुख बनी किरण देवी, समर्थकों ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
कटोरिया प्रखंड की पहली महिला प्रमुख बनी किरण देवी, समर्थकों ने मनाया जश्न

Banka News : कटोरिया प्रखंड की राजनीति में पहली बार महिला नेतृत्व का उदय हुआ है. कांटे की टक्कर में किरण देवी ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. कटोरिया प्रखंड के रिक्त पड़े प्रमुख पद के चुनाव में दामोदरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य किरण देवी ने जीत हासिल कर प्रखंड की पहली महिला प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त किया है. रोमांचक मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बबलू कुमार को एक मत से पराजित किया. दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी बांका राजकुमार की मॉनिटरिंग में हुए इस चुनाव में दामोदरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य किरण देवी विजयी घोषित हुईं. इसके साथ ही वह कटोरिया प्रखंड की पहली महिला प्रमुख बन गई हैं.

एक वोट से मिली जीत

प्रमुख पद के लिए हुए मुकाबले में कुल 23 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया. इसमें किरण देवी को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बबलू Kumar को 11 वोट मिले. एक वोट के अंतर से मिली जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला.

समर्थकों ने मनाया जश्न

नतीजे की घोषणा होते ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई. समर्थकों ने फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित प्रमुख का स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की. पूरे क्षेत्र में जीत को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा.

समाजसेवी परिवार से जुड़ी हैं किरण देवी

नवनिर्वाचित प्रमुख किरण देवी दामोदरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य हैं. वह समाजसेवी मनोज कुमार मंडल की धर्मपत्नी हैं. समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.

अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली था पद

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर 2024 को तत्कालीन प्रमुख बबलू कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था. इसके बाद उपप्रमुख सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया था. बाद में मामला हाईकोर्ट में जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया लंबित हो गई थी. शुक्रवार को निर्धारित तिथि पर चुनाव संपन्न होने के बाद प्रखंड को नया प्रमुख मिल गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन