शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, थाने में शिकायत

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से शादी के नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है.
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से शादी के नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है. इस बाबत नाबालिग के पिता ने चार लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत की है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि विगत 23 फरवरी को उनकी पुत्री को एक महिला ने मेला देखने के बहाने बुलाया. दूसरे दिन उस महिला ने कॉल कर बताया कि उनकी पुत्री की शादी एक लड़के से करायी जा रही है. उन्होंने महिला सहित चार लोगों पर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी के नीयत से अपहरण कर लिया गया है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी से नामजद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










