शादी की नीयत से युवती का अपहरण, थाना में शिकायत
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

शादी की नीयत से युवती का अपहरण, थाना में शिकायत
विज्ञापन
शंभुगंज.
थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गयी, लेकिन जब युवती का कहीं कोई पता नहीं चला तो थाना पहुंचकर सहदेवपुर गांव के एक युवक के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर युवती को बरामद करने की मांग की है. एक युवती अपने घर से बाजार जाने के लिये निकली थी. जिसका शादी की नियत से सहदेवपुर गांव के ही एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया. उधर, पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित परिजनों से लिखित आवेदन की मांग की है. उन्होंने बताया कि वैसे मामले की छानबीन की जा रही हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










