कटोरिया पुलिस ने दिखाई मानवता, तीन दिनों से लापता वृद्ध महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में वृद्ध महिला के साथ जवान.

अस्पताल में वृद्ध महिला के साथ जवान.

Banka News : कटोरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक असहाय वृद्ध महिला को सुरक्षित बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. महिला की पहचान होने के बाद उन्हें उनके परिवार से मिलवाया गया, जो तीन दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे.

विज्ञापन

Banka News : कटोरिया थाना क्षेत्र में मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग का सराहनीय उदाहरण सामने आया है. 112 नंबर पुलिस गश्ती टीम ने बंगालगढ़ गांव में असहाय अवस्था में भटक रही एक वृद्ध महिला को सुरक्षित संरक्षण में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया में भर्ती कराया. बाद में महिला की पहचान होने पर पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें इसकी सूचना दी.

बंगालगढ़ गांव में असहाय हालत में मिली वृद्ध महिला

जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ गांव स्थित महादलित टोला में एक वृद्ध महिला कई घंटों से असहाय अवस्था में भटक रही थी. सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज शुरू किया.

पूछताछ में हुई जमुई की महिला के रूप में पहचान

पुलिस की पूछताछ में महिला की पहचान रूद्रा देवी (70 वर्ष), पति नुनेश्वर रविदास, निवासी ग्राम महादेव-सिमरिया, थाना सिकंदरा, जिला जमुई के रूप में हुई. इसके बाद कटोरिया पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया.

तीन दिनों से लापता थीं रूद्रा देवी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रूद्रा देवी करीब तीन दिन पहले अचानक घर से निकल गई थीं. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला था. इस संबंध में सिकंदरा थाना में सनहा भी दर्ज कराया गया था. परिजन उनकी तलाश में पटना तक पहुंच गए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था.

सूचना मिलते ही परिजनों ने ली राहत की सांस

कटोरिया पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और महिला को लेने के लिए कटोरिया रवाना होने की जानकारी दी. फिलहाल रूद्रा देवी को चिकित्सकीय निगरानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में सुरक्षित रखा गया है.

पुलिस की संवेदनशीलता की हो रही सराहना

स्थानीय लोगों ने कटोरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की. लोगों का कहना है कि समय पर पुलिस की पहल से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है. पुलिस का यह कदम समाज में सुरक्षा, विश्वास और मानवीय सेवा की भावना को और मजबूत करने वाला है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन