कटोरिया विधायक कल कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मान

कटोरिया विधायक कल कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मान
बौसी. कटोरिया विधानसभा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कल कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नागरिकों का सम्मान करेंगे. मंदार तराई स्थित आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक पूरनलाल टुडू के द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष बौसी उत्तरी के अवधेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी,पंचायत अध्यक्ष, बूथ से जुड़े सभी कार्यकर्ता के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित करने का काम करेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










