Katoria Assembly : प्रभातफेरी निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

Katoria Assembly : विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी
विज्ञापन
Katoria Assembly : बौंसी.
विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हर्ष पराशर और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ कुमार के साथ अभियान में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी, एलएनडी प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय व सीएनडी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक सहित अन्य ने भाग लिया. सीएनडी उच्च विद्यालय से प्रभातफेरी निकाल कर मुख्य चौक, गांधी चौक होते हुए मारवाड़ी गली और यहां से दुमका रोड और पुनः विद्यालय परिसर जाकर समाप्त हुई. इस दौरान लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान पहले मतदान, फिर जलपान, मेरा वोट, मेरा अधिकार जैसे नारे भी लगाये गये. पदाधिकारी द्वारा वोटर गाइड से संबंधित पर्ची भी लोगों के बीच बताकर जागरूक किया गया. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में कुल 1,34,900 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे निर्भय होकर, बिना किसी दबाव के मतदान केंद्रों पर पहुंचें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










