ePaper

जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत

Updated at : 20 Dec 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत

प्रदेश जदयू संगठन के सचिव सह बेलहर विधानसभा के संगठन प्रभारी संजीव कुमार की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता अभियािन की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड जदयू कार्यालय लेटबरन में शनिवार को प्रदेश जदयू संगठन के सचिव सह बेलहर विधानसभा के संगठन प्रभारी संजीव कुमार की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता अभियािन की शुरुआत की गयी. सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद तांती की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें अधिक से अधिक पार्टी सदस्य बनाने पर बल दिया गया. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा सर्वप्रथम प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया. साथ ही सभी पंचायत अध्यक्ष को सदस्यता रसीद थमाया गया. अभियान के तहत ससमय अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाते हुए रसीद की अधकट्टी को कार्यकारी अध्यक्ष के पास जमा करने की बात कही गयी, ताकि समय पर प्रदेश कार्यालय में बनाए गए सदस्यों की सूची जमा हो सके. इस मौके पर बेलहर विधानसभा संगठन प्रभारी सह जदयू प्रदेश संगठन सचिव संजीव कुमार, संजय मंडल, त्रिलोकी महतो, ब्रजेश कुमार, राजेश सिंह, हेमंत कुमार, सुभाष चन्द सिंह, रामकृष्ण मंडल, प्रमोद दास, पंकज यादव, दयाशंकर सिंह, भुमेशर राय सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन