विद्यालय के शैक्षणिक व भौतिक संसाधनों का किया निरीक्षण

विद्यालय के शैक्षणिक व भौतिक संसाधनों का किया निरीक्षण
कटोरिया. सुईया बाजार स्थित जगन्नाथ मोदी सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को भागलपुर के विभाग निरीक्षक विनोद कुमार, संस्कार केंद्र प्रमुख परमेश्वर कुमार, आनंद राम ढांढनियां व सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार पहुंचे. साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक व भौतिक संसाधनों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई दिशा-निर्देश भी दिए. प्रधानाचार्य रंजीत कुमार मिश्रा ने आश्वस्त कि आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझाव व निर्देशों पर जल्द कार्य पूर्ण होगा. इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने सभी अतिथियों को बारी-बारी से अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. अमरपुर के समाजसेवी महेंद्र प्रसाद साह के सौजन्य से विद्यालय में शिक्षण शैली को सुदृढ़ करने के लिए अनुदान के रूप में वाई-फाई की राशि प्रदान की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रोहित कुमार ,शिवनंदन कुमार यादव, मुकेश कुमार, टिंकू कुमार एवं बेबी कुमारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




