ePaper

जागरूकता शिविर लगाकर डेंगू से बचाव की दी गयी जानकारी

Updated at : 16 May 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
जागरूकता शिविर लगाकर डेंगू से बचाव की दी गयी जानकारी

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाराहाट में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पंजवारा. राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाराहाट में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्थानीय लोगों को डेंगू से बचाव और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर नीलांबर नीलय, डॉक्टर रितु कुमारी रानी, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार और बीसीएम सोनिका राय ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए घरों में पानी जमा न होने दें और पानी की टंकियों को ढक कर रखें. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि यदि तमाम सावधानियों के बावजूद कोई व्यक्ति डेंगू से संक्रमित हो जाता है तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए. समय रहते इलाज शुरू होने से डेंगू को नियंत्रित किया जा सकता है. शिविर के दौरान मौजूद लोगों को डेंगू से बचाव के लिए पंपलेट्स भी बांटे गये और मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन